फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भूमिधरी की जमीन अमृत सरोवर बनवाने पर प्रधान व सचिव समेत तीन को रिकवरी नोटिस

सार

डीघ ब्लॉक के बेरवा पहाड़पुर में अमृत सरोवर निर्माण में सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान सहित तीन अधिकारियों पर 12 लाख से अधिक की बराबर रिकवरी का नोटिस जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूमिधरी की जमीन पर अमृत सरोवर बनवाकर सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में डीघ ब्लॉक के बेरवा पहाड़पुर के ग्राम प्रधान, तकनीकी सहायक समेत तीन लोगों से रिकवरी होगी। बीडीओ दिवाकर सिंह ने जिलाधिकारी शैलेष कुमार के आदेश पर करीब 12 लाख रुपये का रिकवरी नोटिस जारी किया गया है। बीडीओ ने एक सप्ताह में तीनों को पूरी धनराशि जमा करने का निर्देश दिया। इसमें तीनों की बराबर की हिस्सेदारी रहेगी। डीघ ब्लॉक के बेरवा पहाड़पुर गांव निवासी मुनीश पांडेय ने 26 जुलाई 2025 आईजीआएस पोर्टल पर मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप था ग्राम प्रधान ने गांव में भूमिधरी की जमीन पर अमृत सरोवर का निर्माण कराया है। शिकायत के बाद मामले की जांच तहसीलदार से कराई गई। इसमें आरोप सही पाए गए। तहसीलदार की रिपोर्ट आने के बाद बीडीओ डीघ कार्रवाई में हीलाहवाली कर रहे थे। इसके बाद शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की। बीडीओ डीघ दिवाकर सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर बेरवा पहाड़पुर के ग्राम प्रधान रेनू पांडेय, तत्कालीन सचिव इंदर राम और तकनीकी सहायक रमाकांत मौर्या से कुल 12 लाख 18 हजार 702 रुपये की वसूली का नोटिस जारी किया गया है। इसमें सभी को बराबर-बराबर भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें