फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मईया क शृंगार बड़ा नीक लागेला...

सार

जंगलपुर के चरण पादुका धाम में शारदीय नवरात्र पर साधु महाराज द्वारा देवी जागरण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायकों के भजन और देवी गीतों पर श्रद्धालु झूमे। कलाकारों का सम्मान कर प्रसाद वितरण भी हुआ।
विज्ञापन
जंगलपुर देवी जागरण करते गायक कलाकार।स्रोत आयोजक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदीय नवरात्र के चाैथे दिन बृहस्पतिवार को मां विंध्यवासिनी चरण पादुका धाम जंगलपुर में पुजारी साधु महाराज की ओर से देवी जागरण का आयोजन किया गया। देवी जागरण में गायक नागेश नायक व रामु सिंह के गीतों पर श्रोता खूब झूमे। आइल नवरात्र के मेला...हर ओर जय जय गुजेला.... सहित किरपा बनल रहे मइया, बस हम गावत रहीं हो....जैसे गीतों पर लोग खूब झूमे। इसके अलावा प्रयागराज की गायिका आरती अंबर ने नीक लागेला बड़ी नीक लागेला... मईया क शृंगार बड़ा नीक लागेला...गाकर सबको झूमा दिया। साधु महाराज ने सभी कलाकारों को माता की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद लोगों प्रसाद दिया। इस मौके पर शशि दुबे, राम सिंह, पंचम पाल, ग़ड़ेश राजेश, विनोद, विकास, राजू, प्रियंका, पूजा माैजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें