फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय जांच टीम ने खंगाली बीआरसी की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। मानव संसाधन विकास मंत्रालय केंद्र सरकार की जांच टीम ने बुधवार को बीआरसी डीघ वहिदानगर में पहुंच कर हकीकत खंगाली। जहां सबकुछ ठीकठाक मिलने पर अभिलेखीय रखरखाव के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने की नसीहत शिक्षकों, कर्मचारियों को दी। बताते हैं कि स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों की समग्र उन्नति के लिए राष्ट्रीय पहल के आह्वान पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण निरीक्षण जनपद में निर्धारित है। मंत्रालय के कंसंलटेंट रवि कुमार के नेतृत्व में केंद्रीय जांच दल ने बीआरसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा की कक्षा के माहौल को रोचक बनाने के लिए नवीन तकनीकियों का उपयोग करते हुए शिक्षण व्यवस्था उच्च गुणवत्ता की ओर आगे बढ़ेगा और इन्ही तकनीकियों से उपलब्ध शिक्षण सामग्रियों का कक्षा शिक्षण में उपयोग कर बच्चों को शिखर तक पहुंचाया जा सकता है। बीआरसी में चल रहे प्रशिक्षण की जांच भी ठीकठाक मिली। इस मौके पर इस मौके पर डीसी राजकुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी रविंद्र शुक्ला, डायट पर्यवेक्षक शुशील पटेल, केआरपी जयप्रकाश सिंह, जटाशंकर सिंह, मिथिलेश तिवारी, संदीप पांडेय, सूर्यकांत आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें