फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरावीह पढ़ना नबी की सुन्नत: हाफिज अच्छे

Sat, 27 Jun 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बीती रात तरावीह का दौर मुकम्मल करने के बाद उन्होंने कहा कि रमजान में एक नेकी का सत्तर सवाब मिलता है। इस मौके पर नमाजियों ने उन्हें फूल माला पहना कर इस्तकबाल किया।
विज्ञापन


माहे रमजान में पढी जाने वाली नमाजे तरावीह में कुरआन मुकम्मल होने का सिलसिला शुरू हो चला है। जामा मस्जिद में हाफिज परवेज अच्छे ने आठ दिन में कुरआन पाक पढ़कर सुनाया।

आखिरी पारा खत्म होते ही लोगों ने उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। उन्होंने अल्लाह की बारगाह में हाथ उठा कर पूरी दुनिया में अमन चैन के लिए दुआ की। कहा कि यह रहमतों वाला महीना है। इस पूरे महीने रोजेदारों पर अल्लाह की रहमतें बरसती हैं।
विज्ञापन


 इसलिए सभी को कसरत से ईबादत करनी चाहिए। बधाई देने वालों में शमसुद्दीन अंसारी, सलाम अंसारी, शमसुददीन मुन्ना, मसूद आलम, डा, डल्लू, रिजवान अहमद, जमालुददीन अंसारी, मकसूद अहमद, मसरूर खां, अच्छू खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें