फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

775 दुकानदारों को

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सीपी टैक्स नहीं जमा करने वाले दुकानदारों पर जिला पंचायत ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। तीन बार नोटिस जारी होने के बाद भी टैक्स न जमा करने पर जिला पंचायत ने जिले के छह ब्लॉकों के 775 दुकानदारों को 84 लाख की आरसी जारी कर भेज दी है। इससे दुकानदारों में खलबली मच गई है। टैक्स से बचने के लिए दुकानदार तमाम हथकंडे अपना रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के छोटे-बड़े बाजारों में जिला पंचायत की ओर से विभव एवं संपत्ति टैक्स (सीपी टैक्स) वसूल किया जाता है। हर साल वित्तीय वर्ष खत्म होने से पूर्व विभाग की ओर से दुकानदारों को नोटिस जारी कर टैक्स जमा करने का निर्देश दिया जाता है। मई 2019 से लेकर अक्तूबर तक विभाग की ओर से तीन बार नोटिस भेजा गया, लेकिन दुकानदारों ने टैक्स जमा नहीं किया। विभाग की ओर से ऐसे दुुकानदारों की आरसी काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला पंचायत कार्यालय ने अभोली ब्लॉक में 82, औराई में 160, ज्ञानपुर में 105, भदोही में 226, डीघ में 77 और सुरियावां में 125 समेत कुल 775 दुकानदारों को 84 लाख जमा करने के लिए आरसी जारी की है। किसी को दो हजार, किसी को 10 हजार तो किसी को एक लाख आठ हजार तक की आरसी जारी की गई है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सुभाष चंद्र भारतीय ने कहा कि सीपी टैक्स जमा करने के लिए तीन-तीन बार नोटिस जारी किया गया, लेकिन टैक्स नहीं जमा किया गया। इसलिए अब आरसी जारी कर वसूली की जाएगी। टैक्स न जमा करने पर वह धीरे-धीरे बढ़ता जाएगा।
पूर्व सांसद पुत्र का भट्ठा सीज
ज्ञानपुर। बिना कागजात भट्ठा संचालन करना भारी पड़ गया। पूर्व सांसद रामरति बिंद के पुत्र उमेश बिंद की ओर से संचालित भट्ठे को प्रशासनिक अफसरों की टीम ने सीज कर दिया। सहसीपुर बयांव स्थित बीएसवाई ईंट भट्ठा का संचालन करीब डेढ़ साल से हो रहा था। शिकायत होने पर जांच की गई तो भट्ठा बिना किसी कागजात के संचालित होता पाया गया। कमेटी में शामिल अपर मुख्य अधिकारी सुभाष चंद्र भारतीय, खनन निरीक्षक अरविंद यादव और नायब तहसीलदार ज्ञानपुर ने भट्ठा सीज कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि बिना प्रदूषण एनओसी के भट्ठा संचालन न किया जाएगा अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें