ज्ञानपुर। भदोही कोतवाली पुलिस ने बुधवार को मारपीट के मामले में प्रजापतिपुर गांव से 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि प्रजापतिपुर निवासी रविशंकर मिश्रा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि तीन दिन पूर्व विपक्षियों ने उनके पक्ष को रंजिशन रास्ते में घेरेबंदी कर मारा पीटा। जिससे कई लोगों को गंभीर चोटें आई थी। मेडिकल परीक्षण के बाद तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है लेकिन मारपीट करने वालों के भाग जाने से गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।