फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल सुधार गृह का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और एसपी रामबदन सिंह ने सोमवार को सिंहपुर स्थित स्वधार बाल सुधार गृह का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं और किशोरियों के खानपान और रखरखाव की व्यवस्थाओं को देखा। केंद्र पर महिला, किशोरियां और दो बालिकाएं आवासित मिली। डीएम ने किशोरियों से बातचीत करके व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने संचालक गरिमा सिंह को निर्देश दिया कि समय-समय पर सैनिटाइजर कराते रहें, कोई भी समस्या आती है हमें तत्काल अवगत कराएं, किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी। इसके बाद वह खड़हट्टी मोहाल गोपीगंज के वृद्ध आश्रम भी गए। वृद्धा आश्रम में रह रहे वृद्धों का हालचाल लिया। उनकी विशेष सुरक्षा और देखपाल करने के लिए कहा। वृद्धाश्रम में 33 वृद्ध पुरुष एवं सात वृद्ध महिला उपस्थित रहीं। डीएम ने प्रबंधक विजय प्रताप सिंह को निर्देश दिया कि उन्हें नाश्ता, भोजन, दवा समय पर उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें