फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरती पर गिरा रावण, गूंजे जयकारे

Mon, 02 Oct 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भदोही
विज्ञापन
जलता रावण।
विज्ञापन
दशहरा शनिवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह रावण के विशालकाय पुतले का दहन किया गया। धरती पर गिरते ही जयकारे गूंज उठे। साथ ही कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले को भी जलाया गया। इस दौरान लगे मेले में आधी रात तक लोगों ने लुत्फ उठाया।  
विज्ञापन

ज्ञानपुर में काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के परिसर में दशहरा मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान रावण के पुतले को दहन किया गया। रावण के जलते ही लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। साथ ही कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले को भी जलाया गया। इसके बाद लोगों ने मेले का आनंद लिया। चाट-फुल्की और झूला आदि का आनंद लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
इसी तरह भदोही और गोपीगंज के अलावा अन्य नगरों और कस्बों में भी दशहरा का आयोजन चमक-दमक के बीच किया गया। रामलीला कमेटियों ने आयोजन के लिए खास व्यवस्था किया था। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।  
विज्ञापन

 गोपीगंज संवाददाता के मुताबिक गोपीगंज रामलीला समिति की देखरेख में दशमी मेले में अपार जनसमूह उमड़ पड़ा। वानरी सेना और भाई लक्ष्मण के साथ प्रभु श्री राम रथ पर सवार होकर रामलीला मैदान पहुंचे। नगर के अंजही मोहाल से मां काली का दल और विजय दशमी समारोह समिति द्वारा मिर्जापुर रोड से रावण का दल रामलीला मैदान रवाना हुआ। रामलीला मैदान में शुरू हुए युद्ध में रावण का वध होते ही जयकारा लगा। इस दौरान निवर्तमान पालिका अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्त, नंदलाल जायसवाल, भिखारी लाल अग्रवाल, संजीव जायसवाल, अश्विनी अग्रवाल, विशाल गुप्ता, सनी जायसवाल, विक्रम जायसवाल, अजय पांडेय, मुकुंद लाल आदि शामिल रहे। मेला संपन्न कराने में रामलीला समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह बघेल, संतोष सिंह, उमेश सिंह बघेल, कौशलेंद्र सिंह, अखिलेंद्र सिंह आदि का योगदान रहा। औराई संवाददाता के अनुसार आतिशबाजी और पटाखे के बीच दशहरा मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह लोग दशहरे के मेले का लुत्फ उठाते रहे। आदर्श रामलीला कमेटी अमीरपट्टी की ओर से राम-लक्ष्मण ने रावण के पुतले का दहन            किया। कैयरमऊ, सहसेपुर, औराई, घोसिया, माधोसिंह स्टेशन, उगापुर, महाराजगंज, बाबूसराय आदि स्थानों पर भी दशहरा मनाया गया। इसी तरह ऊंज, कोइरौना, सीतामढ़ी, सुरियावां, जंगीगंज, अभोली, दुर्गागंज आदि इलाकों में भी दशहरा धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें