जिला अस्पताल में कोरोना वारियर्स को सम्मानित करते युवा नेता प्रितेश सिंह।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। लाकडाउन के 48वें दिन मंगलवार को भी समाजसेवकों ने जरूरतमंद परिवारों को राशन और मास्क वितरित कर मानव सेवा को सबसे बड़ा उपकार बताया। डीघ क्षेत्र के बनकट गांव में समाजसेवी नन्हकाई मिश्रा ने गरीब और मजदूर, असहाय परिवारों में 16 कुंतल चावल, आलू, प्याज, नमक वितरित कराया । इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि लाकडाउन से गरीबों की रोजी-रोटी बंद हो गई। शासन-प्रशासन भी लाकडाउन में फंसे लोगों की मदद कर रहा लेकिन समाजसेवक, युवा नेताओं की पहल अधिक सार्थक साबित हो रही है। ऐसे समय में किसी को भी भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। इस मौके पर कल्लू मिश्रा, नीरज मिश्रा, कृपाशंकर मिश्रा, घनश्याम मिश्रा, काशी प्रसाद मिश्रा, विनोद मिश्र, बब्बू, राजू मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, कुंदन मिश्रा, छोटू आदि रहे। इसी तरह लालानगर स्थित वनवासी बस्ती में अन्न वितरित कर अजय पाल ने परिवारों की आर्थिक मदद भी की। कहा कि 6 मई को भाई की शादी में फिजूल खर्च को रोक कर गरीबों की मदद करने का निर्णय लिया था। इसी तरह हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर गोपीगंज में सभासदों, भाजपा नेताओं ने तीन सौ से अधिक परिवारों को भोजन कराया। इसी तरह युवा समाजसेवी और हिन्दू परिषद के पदाधिकारी प्रितेश सिंह लल्ला, प्रीति सिंह, विकास मिश्रा आदि ने मुख्यालय, जिला अस्पताल पहुंच कर पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि लाकडाउन में पुलिस कर्मी कानून व्यवस्था का पालन कराने, स्वास्थ्य कर्मी अपनी जिम्मेदारी जान को जोखिम में डालकर निभा रहे हैं ऐसे कर्मचारियों, अधिकारियों का हौसला बढ़ाना हम जैसे लोगों की जिम्मेदारी होनी चाहिए। युवाओं ने एसपी रामबदन सिंह, सीएमओ डा.लक्ष्मी सिंह, डीएम राजेंद्र प्रसाद के साथ ही एक दर्जन से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को माला पहनाकर उत्साह भी बढ़ाया।