फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तर पर ताला बंद देख भड़के किसान, प्रदर्शन

विज्ञापन
कृषि भवन घरांव में मुख्य गेट पर ताला बंद होने से बाहर खड़े किसान। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की त्रुटियों के सुधार के लिए मंगलवार को कृषि भवन घरांव पहुंचे किसानों ने मुख्य द्वार पर ताला बंद होने पर नाराज हो गए। विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कांतीरामपुर गांव के किसान हीरालाल, रामलाल, शाहिल मिश्रा और ओम प्रकाश ने कहा कि सुबह 11 बजे से सभी लोग आए हैं। दफ्तर के अंदर काम हो रहा है, लेकिन कोरोना वायरस का डर दिखाकर मुख्य गेट का ताला अंदर से बंद किया गया है। करीब आधे घंटे धूप में खड़े होने के बाद भी ताला नहीं खोला गया। इस दौरान कई गांव से आए 20 से अधिक किसान बैरंग लौट गए। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सभी राजकीय कृषि भंडारों पर वाट्सअप नंबर जारी किया गया है। दफ्तर पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने के लिए व्यवस्था को प्रभावी किया गया है। उसका नोटिस भी गेट पर चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें