फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भदोही के राणा ने मिर्जापुर के सुरेंद्र मुजहरा को पटकनी दी

विज्ञापन
कोइरौना के दरवांसी गांव में कुश्ती दंगल में लड़ते पहलवान। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
तीज के अवसर पर मंगलवार को दरवांसी गांव में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें दूरदराज के नामी-गिरामी पहलवानों ने दांव आजमाए। मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी सुशील सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुश्ती पारंपरिक कला ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर बड़ी मुकाम हासिल करने का भी सशक्त माध्यम है।
इसके बाद कुश्ती दंगल का दौर शुरू हुआ। जिसमें प्रयागराज के सुनील पहलवान ने रायबरेली के रजक, भदोही के राणा सिंह ने सुरेंद्र मुजहरा मिर्जापुर को पटकनी दी। वहीं सबसे रोमांचक कुश्ती एसएसआई प्रमोद यादव और बिहार राज्य के बक्सर के मनोज के बीच हुई। जिसमें एसएसआई प्रमोद यादव ने मनोज को धूल चटाकर 11 हजार का नकद पुरस्कार जीता।
ग्रामीण मेलार्थी सजीं दुकानों पर पहुंचकर तरह-तरह के सामानों की खरीदारी की तो बच्चे मनोरंजन के संसाधनों का लुत्फ उठाया।
इस दौरान कैलाशनाथ सिंह, उमाशंकर सिंह, रुद्रेश सिंह, मनीष सिंह, शिवराज सिंह, महेश सिंह, राकेश सिंह, पप्पू गुप्ता, सुनील सिंह, सोनू पांडेय, रोशन हाशमी, शिवशंकर गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें