फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम को मिला 14 वर्ष का वनवास,अयोध्या में छाई मायूसी

विज्ञापन
बाबूसराय के सारीपुर में रामलीला का मंचन करते कलाकार। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
महाराजगंज। बजरंग रामलीला समिति सारीपुर-बाबूसराय की रामलीला में चौथे दिन सोमवार को प्रभु श्रीराम के वन जाते ही अयोध्या नगरी में मायूसी छाई रही। मंचन में दिखाया गया कि राजा दशरथ वृद्ध हो चुके हैं। उनका मानना है कि अब राज्य चलाने के लिए श्रीराम का राज्याभिषेक कर देना चाहिए। जैसे ही इसकी जानकारी दासी मंथरा को लगी वैसे ही उसने महारानी कैकेई का कान भर दिया। कैकेई ने राजा दशरथ से वचन मांग कर श्रीराम को 14 वर्ष के लिए वनवास और भरत को राजगद्दी की मांग कर ली। महारानी के वचनों को राजा दशरथ इनकार नहीं कर सके। पिता की आज्ञा लेकर श्रीराम ने वन के लिए प्रस्थान कर दिया। ऐसे में श्रद्घालुओं की आंखे नम हो उठी। श्यामधर, सुनील कुमार, बलजोर पाल, प्रभाकर, संतोष कुमार दुबे, रमेश दुबे, सुरेंद्र पांडेय, सुशील, शमशेर यादव, अजीत, अभय आदि ने पंडाल में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए जाने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें