क्षेत्र के प्रसिद्ध चकवा महावीर मंदिर में मंगलवार को हनुमान जी का सिंदूर और सरसों के तेल से शृंगार किया गया। इस दौरान मंदिर को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। हरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुंदरकांड पाठ और आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर आदर्श सिंह, प्रदीप तिवारी, नागेंद्र प्रताप सिंह और बबलू सिंह मौजूद रहे।