ब्रह्माकुमारीज की ओर से जिला कारागार में कैदी का राखी बांधती बीके बिंद। स्श्रोत- ब्रह्माकुमारीज
रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में ब्रह्मकुमारीज मिर्जापुर की ओर से जिला कारागार में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारीज मिर्जापुर सेवा केंद्र प्रभारी बीके बिंदु दीदी ने 200 बंदी भाई-बहनों को परमात्म स्मृति का रक्षा सूत्र बांधकर पवित्र जीवन जीने का संदेश दिया। सभी को प्रसाद और आध्यात्मिक पत्रिकाएं भी भेंट की गईं। बीके बिंदु दीदी ने कहा कि रक्षा का सच्चा अर्थ केवल बाहरी सुरक्षा नहीं, बल्कि स्वयं को बुराइयों, विकारों और नकारात्मक आदतों से सुरक्षित रखना है। परमात्मा से जुड़कर मन को पवित्र बनाना और जीवन में श्रेष्ठ संस्कारों को धारण करना ही सच्चा रक्षाबंधन है। इस अवसर पर जिला जेल अधीक्षक राजीव कुमार मिश्र, वीरेंद्र सिंह मरकाम आदि रहे।