फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में राकेश कुमार को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गांगंज। अभोली ब्लाक के कनकपुर गांव में स्थित नायाब खेल सरोवर स्टेडियम में बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिता हुई। खिलाड़ियों ने दमखम के साथ प्रतियोगिता में भागीदारी की। इस दौरान विजेता धावकों को पुरस्कृत किया गया। खेल जहां सेहत के लिए फायदेमंद होता है वहीं इससे कई संभावनाएं भी रहती है। प्रतियोगिता में उत्साहित खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। 800 मीटर दौड़ में राकेश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि दूसरे स्थान पर हर्ष कुमार रहे। तृतीय स्थान पर जिलेंद्र कुमार बिंद रहे। मुख्य अतिथि अनूप कुमार बिंद ने कहा कि खेलकूद से खिलाड़ियों का मानसिक एवं शारीरिक विकास होता हैं। वहीं असीम संभावनाएं रहती है। खेल को मित्रवत भाव से खेलना चाहिए। हार से घबराना नहीं चाहिए बल्कि मेहनत कर सफलता की शिखर को छूने का प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर धावक रेफरी नायब, राहुल, छोटे लाल, विजय प्रकाश, पुरन कुमार, सर्वेश कुमार ,विकास कुमार, योगेश कुमार, विमल कुमार, मुकेश कुमार, कैलाश, शनि, सावन, सूर्या कुमार, अखिलेश, शिवा आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें