जीआईसी मैदान पर क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। संवाद
ज्ञानपुर। भदोही प्रीमियर लीग सीजन-4 में सोमवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में किंग ऑफ ज्ञानपुर को राजपूत ढाबा ने छह विकेट से हराया। दूसरे मैच में आर मौर्या डेयरी ने मंगल ईंट उद्योग को 15 रनों से शिकस्त दी।
पहले मैच में राजपूत ढाबा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। किंग ऑफ ज्ञानपुर की टीम निर्धारित 18 ओवर में 77 रन में ऑल आउट हो गई। जवाब में राजपूत ढाबा की टीम ने नौवें ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। किंग ऑफ ज्ञानपुर की ओर से आशुतोष पाल ने 23 बाल में 34 रन बनाए। मैन ऑफ दी मैच का खिताब हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले विकास को मिला।
दूसरे मैच में मंगलम ईंट उद्योग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। आरएन मौर्या डेरी के खिलाड़ी 18.5 ओवर में 119 रन पर ऑल आउट हो गए। अभय प्रताप सिंह ने सर्वाधिक 15 बाल पर 25 रन बनाए। मंगलम ईंट उद्योग के बॉलर धीरज यादव ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए। बल्लेबाजी करने उतरी मंगलम ईंट उद्योग के खिलाड़ी 20 ओवर में 104 रन ही बना सके और 15 रनों से हार गए। मैन ऑफ़ द मैच पुरस्कार अभय प्रताप सिंह को प्राप्त हुआ। मौके पर अतुल तिवारी, शिवम शुक्ला, दिनेश जयसवाल, आमिर कुरैशी, बृजेश प्रजापति आदि रहे।