फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वाधिक मत से जीते राजेंद्र,प्रमाणपत्र के लिए मची होड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 के तीसरे चरण की मतगणना मंगलवार को काफी गहमागहमी के बीच संपन्न हो गई। इस दौरान प्रधान और बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर जीत हासिल करने वालों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा तो प्रमाणपत्र लेने के लिए होड़ सी मची रही। डीघ ब्लाक के नगरदह गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद ने सर्वाधिक मत 776 तो ज्ञानपुर ब्लाक के गोपीपुर की पिंकी मालवीय 557, भिदिउरा से महाजन सरोज ने 383 मत पाकर प्रमाणपत्र लिया। भदोही ब्लाक के चौरी-जगरनाथपुर से ग्राम प्रधान पद पर चांदनी मिश्रा ने 600, डीघ के लालबहादुर यादव ने 313 मत पाकर सभाजीत यादव को 198 मत से हरा दिया। वहीं अभोली के रामचंद्रपुर ग्राम प्रधान पद पर माहेश्वरी शुक्ला, चकगुमानी से संतरा देवी वनवासी ने जीत दर्ज की। इसी तरह ज्ञानपुर ब्लाक के सरावां गांव से गुड़िया बिंद समेत कई अन्य महिला प्रत्याशियों ने बीडीसी पदों पर परचम लहराया।
विज्ञापन

सड़कों पर निकला विजय जुलूस
लालानगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ब्लाकवार बने छह केंद्रों पर तीसरे चरण की मतगणना समाप्त होते ही जीते हुए प्रत्याशियों की घोषणा पर्यवेक्षकों ने कर राहत की सांस ली। जीत दर्ज कराने वाले ग्राम प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी और उनके समर्थक रोक के बावजूद सड़कों पर विजय जुलूस बेखौफ होकर निकाला। पुलिस देर शाम तक जिला मुख्यालय पर तैनात होकर जिला पंचायत के विभिन्न वार्डों में फंसे पेंच को सुलझाने में व्यस्त रही। जुलूस में शामिल लोग मालाफूल के साथ अबीर-गुलाब उड़ाते हुए चल ही रहे थे टेंपो हाई का नारा बुलंद करने में कमी नहीं रखा। मतगणना शुरु होने से पहले शासन के निर्देश पर प्रशासन ने जीत के बाद विजय जुलूस को निकालने और निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई का सख्त आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें