केएनयू में नशामुक्ति का संकल्प लेते छात्र-छात्राएं। स्रोत कॉलेज
ज्ञानपुर। काशी नरेश विश्वविद्यालय में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें नशामुक्त भारत के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
रोवर्स रेंजर के प्रभारी डॉ. महेंद्र यादव के नेतृत्व में स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर प्रहार किया और अभिनय के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों एवं दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नशा न करने और घर वालों को इससे दूर रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि नशे से सिर्फ एक व्यक्ति ही नहीं, पूरा परिवार बर्बाद हो जाता है।