फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: यूपी टेट बालिकाओं में पूजा ने किया जिले में टाॅप

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीरोड मंडी समिति की रहने वाली पूजा सिंह यादव ने यूपीटेट में जिले में बालिकाओं में प्रथम और जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। पूजा के पिता रमेश यादव फल व्यापारी हैं। पूजा सिंह यादव बचपन से ही मेधावी रही है।पूजा ने हाई स्कूल में 80%,इंटर मीडिएट में 81%, बीए 64 % एमए 63.05% अंक प्राप्त कर प्रत्येक परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी प्राप्त किया है। पूजा ने डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस व महिला संगीत विद्यालय प्रयागराज से डिप्लोमा किया है। ब्यूटीशियन कोर्स के साथ साथ बीटीसी डीएलएड की परीक्षा में भी 91% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान आई है। पूजा ने शिक्षा प्राप्त करने का श्रेय माता पिता रमेश यादव व माता अनीता देवी को दिया है। पूजा प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती है। इसी प्रकार रोहित रंजन दुबे, उनके चचेर भाई राजकमल दुबे व उनकी बहन दिव्या दुबे ने भी टेट परीक्षा 2026 में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें