फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल परिसर में भरा बारिश का पानी,बच्चे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर में मिर्जापुर रोड स्थित कालीदेवी प्राथमिक विद्यालय परिसर बारिश के पानी से जलमग्न हो गया है। स्कूल आने जाने वाले बच्चाें और अध्यापकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावक राकेश कुमार, दीनानाथ, बबलू, अवधेश, शिवश्याम ने बताया कि विद्यालय में बच्चों की संख्या काफी अधिक है। मिर्जापुर मार्ग की ऊंचाई अधिक होने के कारण आस-पास का पानी भी स्कूल परिसर में भर जाता है। पानी को निकालने के लिए अभी तक कोई पहल नहीं की गई। पानी नहीं निकाला जा गया तो अभिभावक विरोध-प्रदर्शन के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें