आंधी- बारिश के बीच कार पर गिरा पेड़
- फोटो : अमर उजाला
रामपुर घाट और नेवढ़िया का पीपा पुल भी तेज हवाओं के कारण वह गया। इसी तरह मिर्जापुर में संतनगर के कोलकम गांव निवासी नीलम देवी (35) घर के सामने बैठी थीं। तेज आंधी से मकान का टिन उखड़कर सीधे गर्दन पर आ गिरा। गर्दन कट गई जिससे उनकी मौत हो गई।
कछवां के विदापुर निवासी बेइला देवी (40) शाम को अपने घर के पास थीं। आंधी चलने से कहीं से उड़कर आया टिन शेड सिर में जा धंसा। सिर फट गया। परिजन सीएचसी ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ, सोनभद्र में बुधवार की शाम छह बजे के बाद आई तेजी आंधी ने नुकसान पहुंचाया है। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के खडुई गांव के पास बुधवार की शाम पेड़ गिरने से महेंद्र चेरो (35) की मौत हो गई।
आंधी- बारिश के बीच गिरा पेड़
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने 24 घंटे में पीड़ितों को मुआवजा देने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बेमौसम बारिश, आंधी और बिजली गिरने से हुए नुकसान पर पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को राहत पहुंचाने का काम 24 घंटे के अंदर पूरा किया जाए। सीएम ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। उन्होंने सभी जिलों के जिलाधिकारियों समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है।