फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश की बूंदों से फसलों में आई नई जान

Thu, 21 Jan 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे किसानों के चेहरे खिल गए। बुधवार को भी पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि बारिश के कारण नगरीय इलाके में उत्पन्न नारकीय स्थिति से बुधवार को भी निजात नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन


तीन दिनों से बदले मौसम के रुख से बेपटरी जनजीवन पर मंगलवार को बारिश की बूंदों ने दोहरा असर डाला। दिनभर की रिमझिम से नगरीय जीवनचर्या जहां अस्त-व्यस्त हो गई, वहीं गांवों में किसानों के चेहरे पर राहत आ गई, हालांकि किसानों का कहना है कि देर से शुरू हुई ठंड अगर दस से बारह दिनों तक रुके तभी फसलों को फायदा होगा।

 दो-तीन दिनों में मौसम फिर बदल गया तो ज्यादा फायदा होने वाला नहीं। बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादलों की धमक बनी रही। इस दौरान किसान सिवान में अपनी फसलों का जायजा लेते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें