फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रात में बारिश, दिन में धूप से 42 डिग्री पर पहुंचा पारा

विज्ञापन
तेज धुप से बचने के लिए सर ढ़क कर जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सप्ताहभर पहले ही पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोम का असर समाप्त हो चुका है। जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। बुधवार को 25 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चली। दोपहर में लू के थेपेड़ों से राहगीरों के चेहरे लाल पड़ गए। कुछ दिनों से तापमान 42 डिग्री के करीब बना है। इसके पहले रात में तेज हवाओं के साथ 45 मिनट से अधिक झमाझम बारिश हुई। बुधवार की सुबह से ही मौसम गर्म नजर आया।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से ही गर्म हवा चलने लगी। इससे गर्मी का अहसास हुआ। पछुआ हवा 25 किलोमीटर के रफ्तार से चल रही थी। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि बीते सप्ताहभर से बीते तापमान 42 डिग्री के करीब बना है। बताया जब तापमान 42 से 44 डिग्री के करीब होता है। हवाएं तेज गति से चलती है। ऐसे लू लगने का डर रहता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें