फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो मैटिक प्लेजर मशीन से सीधे होंगे रेलवे ट्रैक, सर्वे शुरू

विज्ञापन
जंगीगंज रेलवे स्टेशन के पास डाउन ट्रैक का सर्वे करते रेल कर्मचारी। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पूर्वोत्तर रेलवे दोहरीकरण योजना में पूरे हो चुके ट्रैक को सीधा कराने के लिए ऑटोमैटिक प्लेजर मशीन को चलाने के लिए सर्वे शुरू करा दिया है। बृहस्पतिवार को सर्वेक्षक तेज धूप में छाता लगाकर जंगीगंज स्टेशन के पूर्वी छोर पर लेजर दूरबीन मशीन के साथ पसीना बहाते रहे। मुख्य रेलपथ निरीक्षक माधोसिंह सेक्शन एके सिंह ने बताया कि वाराणसी डिविजन के माधोसिंह-रामबाग रूट पर तीसरे चरण का दोहरीकरण कार्य हंडिया खास स्टेशन तक पूरा कराकर अप-डाउन ट्रैक से ट्रेनों का परिचालन आधुनिक तकनीक से कराया जा रहा है। चौथे चरण में हंडिया खास से झूंसी तक का दोहरीकरण कार्य निर्माणाधीन भी है। वाराणसी से हंडिया के बीच ट्रेनों की गति निर्धारित सीमा 120 किमी को तब तक नहीं पकड़ सकती है जब तक ट्रैक का टेढ़ापन और कंक्रीट स्लीपर सही तरीके से पैक नहीं होंगे। लगभग 15 वर्ष में हुए व्यापक बदलाव और सिंगल ट्रैक रहने पर मेंटेनेंस की जिम्मेदारी रहती थी। वर्तमान समय में पूर्व की जिम्मेदारियों को और बढ़ाया जा रहा है। दोहरीकरण वाले ट्रैकों पर अब तक ट्रेन परिचालन के समय यात्रियों को झटका लगने, ट्रेनों के पटरी से उतरने की संभावना दूर करने के लिए ही आटोमैटिक प्लेजर मशीन का प्रयोग कराया जा रहा है। आटोमैटिक मशीन को चलाने वाले आपरेटर प्रशिक्षित किए जा रहे हैं। जैसे-जैसे सर्वे रिपोर्ट इंजीनियरिंग विभाग पूरा करेगा वैसे-वैसे आटोमैटिक प्लेजर मशीन उस दिशा और निर्धारित ट्रैक को सीधा कर पैकिंग भी करती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें