फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीघ ब्लॉक में त्रिस्तरीय संचालन समिति गठित

विज्ञापन
डीघ ब्लॉक में त्रिस्तरीय संचालन समिति का गठन होने पर प्रसन्न मुद्रा में सदस्य। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी योगेंद्र कुमार की उपस्थिति में बृहस्पतिवार को डीघ ब्लॉक में त्रिस्तरीय संचालन समिति गठित हो गई। डीएम का अनुमोदन मिलते ही समिति कामकाज देखना शुरू कर देगी। त्रिस्तरीय संचालन समिति के गठन को लेकर बृहस्पतिवार को सुबह से ही डीघ ब्लॉक परिसर में गहमागहमी बढ़ गई। सुबह 10 बजे तक प्रशासक/एसडीएम ज्ञानपुर योगेंद्र कुमार और पुलिस महकमे के अधिकारी पहुंच गए। दोपहर 12 बजे से कार्रवाई शुरू की गई। इसमें 131 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में 120 उपस्थित हुए। सभी ने मनोज मिश्र, श्यामधर यादव और लालजी को संचालन समिति का सदस्य चुना। एसडीएम ने संचालन समिति चुने जाने की घोषणा की। एसडीएम ने बताया कि जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद समिति कार्य निर्वहन के लिए प्रभावी हो जाएगी। घोषणा के तीन सदस्यीय समिति में चयनित होने वाले सदस्यों का क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों ने फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने कहा कि डीघ क्षेत्र का समुचित विकास कराने के साथ लोगों के मान सम्मान में कमी नही आने दी जाएगी। यह बदलाव निश्चित ही विकास की नई पटकथा गढ़ेगी। क्षेत्र सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सहित किसी मामले से अछूता नहीं रहेगा। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सीओ भुनेश्वर पांडेय एसओ कोइरौना एसओ ज्ञानपुर के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। इस मौके पर बीडीओ अशोक कुमार, सीडीपीओ सरिता देवी आदि रहे। बता दें कि, यहां के निवर्तमान ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्र जेल में हैं। इस वजह से यहां त्रिस्तरीय कमेटी बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें