इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जाहिर किया। नागरिकों ने केंद्र सरकार के रेल मंत्री पर आम आदमी के जान की परवाह न करने का आरोप लगाया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रेल मंत्रालय के गैर जिम्मेदाराना रवैए के चलते आम आदमी की जिंदगी को खतरा बन गया है। इसलिए रेलमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए ।
प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन से पूर्व केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्रालय की मनमानी और उदासीनता पर जमकर नाराजगी जाहिर की। कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है, तब से रेल महकमा बेलगाम हो गया है।
पुतला दहन करने वालों में अशोक कुमार दुबे, टुनटुन, अमित, अजय दुबे, झुरू आदि शामिल थे।