फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शाम तक बहाल हो सकेगा रेल संचालन

Wed, 23 Dec 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने के लिए सोमवार से ही मौके पर काम चल रहा है। वहीं इस दुर्घटना केकारण मंगलवार को भी लखनऊ से जाने व आने वाली आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को परिवर्तित रूट से निकाला गया।
विज्ञापन


जबकि दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेन को निरस्त कर दिया गया और चार ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त कर दिया गया है।रेल यात्रियों की सहायता के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन पर सहायता बूथ बनाया गया है।

उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर काम चल रहा है, बुधवार शाम चार बजे तक ठीक हो जायेगा। उसकेबाद ही रेल संचालन सामान्य हो सकेगा।
विज्ञापन



मालगाड़ी पलटने से वाराणसी- प्रतापगढ़ रेल प्रखंड के मोढ़ स्टेशन के पास ध्वस्त ट्रैक को सुधारने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। 250 मजदूर, दो क्रेन और दर्जन भर से अधिक जेसीबी डिब्बा हटाने के साथ ही ट्रैक को सही करने में लगे हैं।

 विभागीय अधिकारियों की माने तो बुधवार को शाम तक रूट पर यातायात सही हो सकता है।सोमवार को दोपहर में मालगाड़ी के पलटने की खबर लगने के करीब चार घंटे बाद से रेलवे के अधिकारियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ जो मंगलवार तक जारी रहा।

सोमवार को शाम तक वाराणसी रेंज के अधिकारी, एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन समेत कुछ कर्मचारी पहुंच गए थे। रात करीब आठ बजे 50 से अधिक कर्मचारी और मजदूर घटनास्थल पर पहुंचकर कार्य निपटाने में लग गए।

मंगलवार सुबह को करीब 250 मजदूर, कर्मचारी, विभाग के उच्चाधिकारी, दो क्रेन, 12 से 15 जेसीबी काम में जुट गए। ट्रैक को बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है।

डीआरएम अनिल लुहाटी ने बताया कि बुधवार को शाम तक रूट पर परिचालन शुरू हो सकता है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर स्टेशन पर 25 आरपीएफ के जवान केे तैनात किया गया है।



तीन सदस्यीय टीम करेगी मोढ़ हादसे की जांच
मोढ़ (भदोही)। वाराणसी- प्रतापगढ़ रेल रूट के मोढ़ स्टेशन पर हुए ट्रेन हादसे की जांच तीन सदस्यीय टीम को सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद संबंधित लोगों पर कार्रवाई की गाज गिरेगी।

 सोमवार की रात से ही रेलवे के आला अधिकारियों ने मोढ़ स्टेशन पर कैंप लगा लिया। मंगलवार को भी विभाग के कई अधिकारी जायजा लेने के लिए पहुंचे। ट्रैक सही न होने से लगातार दूसरे दिन भी प्रमुख ट्रेनों को डायवर्ट कर दूसरे रूटों से भेजा गया।


सोमवार को दोपहर 11 बजकर 55 मिनट पर झारखंड के पतरासू से पंजाब के कालानूर जा रही मालगाड़ी अप केएनजेड मोढ़ स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

 मालगाड़ी के करीब 25 डिब्बे पूरी तरत ध्वस्त हो गए थे और ट्रैक पूरी तरह उखड़ गया था। सोमवार को घटना के बाद से ही वाराणसी, लखनऊ और दिल्ली के अधिकारियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया।

मंगलवार को पहुंचे डीआरएम लखनऊ अनिल कुमार लुहाटी जायजा लेने के बाद काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि मोढ़ हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है।

उन्होंने आशंका जताई कि ट्रैक का फिक्स प्लेट का नट बोल्ट ढीला होने से हादसा हुआ।जांच रिपोर्ट आने के बाद लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीआरएम के अलावा मौके पर अपर महाप्रबंधक दिल्ली वेद पाल, मुख्य संरक्षक अधिकारी नवीन शुक्ला मोढ़ स्टेशन पर कैंप किए हैं।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें