फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौलापुर का राहुल यादव फ्रांस में फेंकेगा भाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। फ्रांस के नारमंडे में होने वाले वर्ल्ड स्कूल गेम में जिले के राहुल यादव जैबलिंग थ्रो में भाग लेंगे। देश के 101 और प्रदेश के आठ खिलाड़ियों में उसका चयन हुआ है। यह खबर मिलते ही करीबियों और समर्थकों में खुशी छा गई। यह प्रतियोगिता स्कूल गेम फेडरेशन की ओर से कराई जानी है। मखमली कालीनों के लिए विश्व प्रसिद्ध कालीन नगरी अब खिलाड़ियों के लिए भी जानी जा रही है। खेल के हर क्षेत्र में होनहार परचम लहरा रहे हैं। क्रिकेट, हाकी, एथलेटिक्स से लेकर अन्य खेलों में बेहतर प्रदर्शन से युवा जिले का गौरव बढ़ा रहे हैं। गोपीगंज से सटे सांसद आदर्श गांव कौलापुर के रहने वाले किसान रामबली यादव का बेटा राहुल यादव का चयन भाला प्रक्षेप में हुआ है। 20 और 21 मार्च को उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में हुए भाला प्रक्षेप में 63.03 मीटर दूरी पर भाला फेंककर राहुल ने प्रथम स्थान हासिल किया था। उसी के आधार पर उसका चयन हुआ है। राहुल ने बताया कि यूपी के आठ खिलाड़ियों में उसका चयन हुआ है। इस पर ग्रामीण कमलेश यादव, श्रीनिवास चतुर्वेदी आदि ने खुशी जताई। कोच जेएस द्विवेदी ने कहा कि राहुल बरेली स्थित हॉस्टल में रहकर तैयारी करता है। उसका चयन अंतरराष्ट्रीय स्कूल गेम फेडरेशन की ओर से होने वाली प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें