सुरियावां। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 जुलाई को प्रयागराज में होने वाले छात्रों के गूंज कार्यक्रम में युवाओं और छात्रों से संवाद करेंगे। आयोजन को सफल बनाने में कांग्रेस कार्यकर्ता जुट गए हैं। कैंप कार्यालय पर सोमवार को जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी पत्रकारों से रूबरू होकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसमें कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के भी शामिल होने की भी संभावना है। कहा कि नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और अनियमितताओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। इस मौके पर नाजिम अली, मृत्युंजय सिंह, शक्ति मिश्रा आदि रहे।