फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 20 दिन में चौथी बार आग से भैंस झुलसी, दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
वहिदानगर। कोइरौना थानाक्षेत्र के फुलवरिया गांव में एक ही परिवार के घर में 20 दिनों में चौथी बार आग लगने की घटना हुई। पीड़ित हरिशंकर पाल ने अज्ञात पर संदेह जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि पहली घटना आठ जून को उनके घर के समीप हुई। इसके बाद 24 जून, 25 जून और फिर 28 जून को भी आग लगने की घटनाएं हुईं। 28 जून की घटना में उसकी एक भैंस झुलस गई। आग से परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है।उन्हें आशंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति जानबूझकर आग लगा रहा है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने, दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष मनीष द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें