फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 94 केंद्रो पर भेजे गए प्रश्नपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी अंतिम दौर में है। शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 94 केंद्रो पर प्रश्नपत्र भेजे गए। स्टेटिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और केंद्र व्यवस्थापक की मौजूदगी प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम में रखा गया।
विज्ञापन

केंद्रों पर सीसीटीवी को 24 घंटे क्रियाशील कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर संयुक्त शिक्षा निदेशक उदयभान ने जीआईसी के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। परीक्षा को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया।
डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी। उत्तरपुस्तिकाएं सभी केंद्रो पर पहुंचा दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के स्ट्रांग रूम से सभी 94 केंद्रो पर सभी विषयों के प्रश्नपत्र एवं रिजर्व सेट के बंडल भेजे गए। राजकीय विद्यालय के एक शिक्षक और एक पुलिस जवान की देखरेख में केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचा। केंद्राध्यक्षों को 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे को चालू रखने का निर्देश दिया गया। हिदायत दी गई कि अगर सीसीटीवी कैमरा बंद होगा तो लखनऊ से जवाब मांगा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें