भदोही।लायंस क्लब के मंडलाध्यक्ष एमजेएफ अनिल तुलस्यान ने कहा कि क्लब दीन दुखियों, विकलांगों और गरीबों की सेवा के लिए समर्पित है। हम सभी को अपने कामकाज के साथ साथ समाज सेवा को साथ लेकर चलते रहना है। बीती रात स्टेशन रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में लायंस क्लब भदोही वरुणा के 31वें अधिष्ठापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अथवा संस्थान समाज सेवा के लिए ही जाना जाता है। हमें खुशी है कि हम ऐसी संस्था से जुड़े हैं जिसका समाज सेवा में पूरे विश्व में नाम है। हम सबको देखना है कि पदाधिकारी भले ही बदलते रहें लेकिन सेवा के कार्यों में निरंतरता बनी रहे। कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में हम दूसरे शहरों की तरह भदोही में भी सेवा शुरू करने जा रहे हैं। इसके तहत रोगियों को 40 प्रतिशत छूट में मशहूर चिकित्सकों की सेवाएं प्राप्त हो सकेंगी। भावी योजना के बावत बताया आगामी गणतंत्र दिवस पर हम क्लब वृहद पैमाने पर कैंट स्टेशन पर ध्वजारोहण करेगी। इसमें उन्होंने सदस्यों से सहयोग मांगा।
अधिष्ठापन अधिकारी, पीएमजेएफ मुकुंद लाल टंडन ने अब्दुल कादिर को अध्यक्ष, विनय गुप्ता को सचिव, पूजा जायसवाल, धर्मपाल गुप्त, रमेश पुरोहित को उपाध्यक्ष, अशोक साबू को कोषाध्यक्ष के रूप में पद और गोपनियता की शपथ दिलाकर अधिष्ठापित किया। कहा कि आपके कंधों पर जो जिम्मेदारी दी गई है उसका बेहतर ढंग से निर्ववहन करेंगे ऐसी सभी को आशा है। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी।
इस दौरान उपाध्यक्ष रमेश पुरोहित ने बताया कि गत वर्ष की टीम को ही एक और वर्ष का कार्यकाल दिया गया है। टीम में केवल एक सचिव के रूप में विनय गुप्त नया चेहरा हैं। संचालन अजय काबरा ने किया। पूजा जायसवाल ने ध्वज वंदना की। प्रकाश चंद्र जायसवाल, आनंद जायसवाल, प्रेम पुरोहित, हाली कुमार जैन, केपी दूबे, सुनील खुल्लर, एसके डागा, बेचूलाल गुप्ता, अशोक पाटोदिया, सुरेश जायसवाल और डा.शैलेश पाठक आदि रहे।