फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी उदासीन, हांफ रहे दूसरे विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। सेमराध में होने वाले मकर माघ कल्पवास मेले की तैयारी को लेकर लोक निर्माण विभाग उदासीन बना हुआ है। डीएम की फटकार के बाद भी काम में तेजी न आने से दूसरे विभाग के कार्य भी बाधित हो रहे हैं। इसको लेकर मेला समिति के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

25वें साल में प्रवेश कर रहे सेमराध कल्पवास मेले की तैयारी को लेकर गत दिनों डीएम राजेंद्र प्रसाद ने अधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिसमें लोक निर्माण विभाग के अफसरों को व्यवस्था ठीक करने की हिदायत दी गई थी। पहला स्नान 13 जनवरी को होगा। आठ से नौ नवंबर से कल्पवासी भी आने लगेंगे, लेकिन अब तक 80 की जगह केवल 30 चकरप्लेटें ही बिछ सकी हैं। इससे गंगा की रेती में ट्रैक्टर समेत अन्य मालवाहक गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। मेला स्थल तक वाहनों के पहुंचने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग, ईओ गोपीगंज और वन विभाग की ओर से जरूरत के सामान वहां तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। मेला स्थल पर अस्थायी पुलिस चौकी भी बन चुकी है। लेकिन अब तक चकरप्लेट नहीं बिछ सके हैं। स्वयंसेवी संस्थाओं की तरफ से टेंट आदि लगाए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हीरामणि वर्मा ने कहा कि चकरप्लेट की कमी है, दूसरी जगह से चकर प्लेटें मंगाई गईं हैं। जल्द ही मेलास्थल पर चकरप्लेट बिछ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें