फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अतिक्रमण में 80 व्यवसायियों को पीडब्ल्यूडी ने थमाया नोटिस

विज्ञापन
ज्ञानपुर नगर में सड़क पर लगी दुकानें। संवाद - फोटो : photo
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लोक निर्माण विभाग की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों पर विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। भदोही-ज्ञानपुर मार्ग चौड़ीकरण के दायरे में आने वाले 80 दुकानदारों को शुक्रवार को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया गया। 15 दिनों में अतिक्रमण न हटाने पर विभाग स्वयं बुलडोजर लगाकर कार्रवाई करेगा। विभागीय नोटिस मिलते ही दुकानदारों में खलबली मच गई है। ज्ञानपुर-भदोही मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। बीते तीन से चार महीने से मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने के लिए दोनों तरफ पर लगे पेड़ों की कटाई से लेकर अन्य कार्य किए जा रहे हैं लेकिन ज्ञानपुर नगर में शीतल पाल तिराहे से लेकर दुर्गागंज तिराहे तक सड़क के किनारे बड़ी संख्या में दुकानें खुली हैं। दुकानदारों ने आगे का हिस्सा बढ़ाकर सड़क की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है। कुछ दिन पूर्व राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग ने सर्वे कर ऐसी दुकानों को चिह्नित किया था। अब करीब 80 दुकानदारों को नोटिस देकर सड़क की जमीन से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। इससे दुकानदारों की धड़कन बढ़ गई है। विभाग की कार्रवाई को लेकर व्यापारी भी आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं। दशकों से कारोबार करने वाले व्यापारी एक झटके में अतिक्रमण हटाने को लेकर मुखर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें