महिला की मौत के बाद ट्रेलर को ले जा रही पुलिस। संवाद
घोसिया। औराई कोतवाली क्षेत्र के जयरामपुर बुआजी के इनारा के पास हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ट्रेलर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। टायर के नीचे आने के कारण महिला का शव क्षत-विक्षत हो गया। घटना के करीब सात घंटे बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह साढ़े नौ बजे महिला हाईवे पार कर रही थी, तभी टाइल्स लादकर इलाहाबाद से वाराणसी की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गई। महिला ट्रेलर के पिछले टायर के नीचे आ गई। इससे शव कई टुकड़ों में बंट गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।