ज्ञानपुर (भदोही)। लॉकडाउन के 17वें दिन शुक्रवार को भी गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद का सिलसिला जारी रहा। जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्था प्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों ने लोगों में भोजन, राशन और जरूरत के अन्य सामान बांटे। गरीब बस्तियों में लंच पैकेट वितरण का काम तेजी से चल रहा है।
ज्ञानपुर नगर के बालीपुर में कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार अंबष्ट की ओर से ज्ञानपुर देहाती, बालीपुर के गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध कराया। एसडीएम ज्ञानप्रकाश यादव ने बारी-बारी से गरीबों को राशन वितरित किया। हरिहरनाथ मंदिर के पुजारी पंडित जटाशंकर की ओर से चकटोडर मुसहर बस्ती में 200 लंच पैकेट का वितरण किया गया। अभोली के सरायकंसराय, सेमरा, भौथर, सदलूबीर में रोहित दूबे और प्रभारी निरीक्षक खुर्शीद की देखरेख में 300 लोगों को लंच पैकेट दिया गया। सहयोग देने वालों में सुनील दूबे, धीरज दूबे, रमेश, एसएल यादव, विशाल, विवेक पांडेय आदि रहे। पीसीसी सदस्य माबूद खान ने रामपुर घाट रोड, धईकार बस्ती और ककराही के दलित बस्ती में राशन का वितरण किया। इसमें परवेज हाशमी, संतोष सिंह बघेल, राजेश विश्वकर्मा, धीरज कुमार आदि रहे।
औराई के माधोरामपुर स्थित कम्यूनिटी किचन सेंटर पर गरीबों को भोजन उपलब्ध कराया गया। ग्राम प्रधान सतीशचंद्र पाठक, अभिषेक पाठक, बसंतलाल, गोरख सिंह, प्रियेश पाठक, मनोज मिश्र आदि रहे। प्राथमिक विद्यालय काली महाल में पालिकाध्यक्ष गोपीगंज प्रहलाद दास गुप्ता ने गरीब वर्ग के लोगों को भोजन कराया। गोपीगंज के श्री हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में शुक्रवार को भी असहाय और गरीबों को भोजन उपलब्ध कराया गया। सीतामढ़ी के कोनिया क्षेत्र के गंगा तटीय गांव कलिक मवैया में शुक्रवार को चार सौ गरीबों में राशन, आटा, आलू, तेल, नमक, सैनिटाइजर और मॉस्क का वितरण कलिक मवैया गांव में लक्ष्मी परिवहन के संचालक एवं समाजसेवी हृदय नारायण दूबे की ओर से वितरित कराया गया।
नवनिर्माण ने 15 गांवों में बांटे पांच हजार लंच पैकेट
कौलापुर। नव निर्माण इंस्फ्राटक्चर के निदेशक एवं ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के बेटे विष्णु मिश्र की ओर से लॉकडाउन में जरूरतमंदों तक पका पकाया भोजन पहुंचाने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। ज्ञानपुर, डीघ ब्लॉक के बाद अभोली के 15 गांवों में पका-पकाया लंच पैकेट वितरण किया गया। धनापुर स्थित आवास पर लंच पैकेट तैयार होने पर विधायक प्रतिनिधि राजितराम यादव की देखरेख में ख्यौंखर, मकनपुर रोही, नजरपुर, दानूपुर पश्चिमपट्टी, भिखमापुर, वीरभद्रपट्टी, चकगुमानी, दशवतपुर, रमईपुर, बवई, जीयनपुर, कुशौली, कारीगांव और सारीपुर में वितरण किया गया। इस मौके पर गुलाब मिश्रा, चंद्रेश, सुशील बिंद, बैजनाथ सरोज, श्रीनिवास चतुर्वेदी, गोपाल पांडेय आदि रहे।