गोपीगंज। नगर में मिर्जापुर रोड स्थित रामलीला मैदान में लगे विकास दीपोत्सव मेले का उद्घाटन औराई विधायक दीनानाथ भास्कर और जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्घ त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया। विशिष्ट अतिथि भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार सबका साथ-सबका विकास की सोच रखकर आगे बढ़ रही है। किसानों को अनुदान पर खाद, बीज, उपकरण, गरीबों, मजदूरों को महामारी में नि:शुल्क राशन, अंत्योदय को चीनी वितरित कराने, स्वरोजगार को बढ़ाने से लेकर दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग उठा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रह्लादास गुप्ता, ईओ अमिता सिंह, एडीएम एसके मिश्रा ने अतिथियों को बुके और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। मेले का भ्रमण कर आयोजकों का उत्साह बढ़ाया गया। इस मौके पर अखिलेद्र सिंह, जीतेंद्र गुप्त, ज्ञानेश्वर अग्रवाल, अश्वनी अग्रवाल, मोहित बाबू, शिवशंकर गुप्ता, विष्णु प्रसाद, मंगला पांडेय, अचल श्रीवास्तव, विवेक कुमार, आशीष यादव, पिंटू यादव आदि रहे।