फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने चलाया स्वच्छता ही सेवा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी की 154वीं जयंती से पूर्व रविवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। इसमें नेता, अधिकारी और जनपदवासियों ने ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शहर से लेकर गांव तक मुहिम चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। जखांव गांव में जिलाधिकारी गौरांग राठी और गोपीगंज नगर में सीडीओ यशवंत कुमार सिंह ने झाड़ू लगाई। सांसद रमेश चंद्र बिंद के नेतृत्व में भाजपाजनों ने नगर के शहीद तिराहा से मिर्जापुर त्रिमुहानी तक स्वच्छता अभियान चलाया। नगर के चौरा माता मंदिर और पशु अस्पताल में भाजयुमो पदाधिकारियों ने झाड़ू लगाकर सफाई की। औराई के त्रिलोकपुर में स्थानीय विधायक दीनानाथ भास्कर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया। जिला पंचायत की ओर से सीतामढ़ी गंगा घाट, गेस्ट हाउस, सफाई की गई। इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी सुरेश वर्मा और इंद्रजीत तिवारी ने श्रमदान दिया। उधर, सुरियावां और दुर्गागंज में अधीक्षक द्वय डॉ. अभिषेक नाग व डॉ. शुभांकर श्रीवास्तव के नेतृत्व में सफाई की गई। अटल चौराहे पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार के नेतृत्व में भाजपजनों ने स्वच्छता अभियान चलाया। ग्राम प्रधान महेश्वरी प्रसाद शुक्ला की अगुवाई में अभोली पंचायत भवन, रामचंद्रपुर, दानूपुर पश्चिम पट्टी प्राथमिक विद्यालय परिसर में सफाई की गई। इस मौके पर सुशील कुमार बिंद, अजीत कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

-
इनसेट
प्रभातफेरी निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश
गोपीगंज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकमानधाता के विद्यार्थियों ने प्रभातफेरी निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। शिक्षकों ने बच्चों में मिष्ठान वितरित किया। कहा कि स्वच्छता से बीमारियों से बच सकते हैं। इस मौके पर बाबा मिश्रा, माशूक अहमद, रश्मिकांत द्विवेदी, रेनू सिंह, फैज आलम, गिरीश चंद्र पांडेय आदि रहे। उधर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर में स्वच्छता रैली निकाली गई। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी आशीष मिश्रा, योगेश मौर्य, सारिका श्रीवास्तव, रंजना कुमारी, विमल कुमार मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें