जिले की पुलिस ने रविवार को महीने भर में 12 से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर 50 लाख के चोरी के सामान को बरामद किया। पूछताछ के बाद आरोपियों को को जेल भेजा दिया। पुलिस के मुताबिक 12 आरोपियों में से नौ जिले के रहने वाले हैं।
भदोही कोतवाली में पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने मोढ़ समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई 12 से अधिक चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नई बाजार स्थित विवेकानंद चौराहे से अंर्तजनपदीय गिरोह के 12 सदस्यों को गिरफ्तार गया है। उनकी निशानदेही पर 50 लाख के सोने, चांदी के आभूषण, सिक्के, एक एसबीबीएल गन, तमंचा तांबा, एल्यूमिनियम, स्टील की बर्तन और घरेलू सामान बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों में से नौ जनपद के रहने वाले हैं, जबकि तीन दूसरे जिले के रहने वाले हैं। एसएसपी ने बताया कि एक महीने में आरोपियों ने भदोही कोतवाली क्षेत्र में तीन, गोपीगंज में पांच, सुरियावां, दुर्गागंज, ऊंज व कोईरौना थाना क्षेत्र में एक-एक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। 2018 में एसबीबीएल गन हंडिया जिला प्रयागराज थाना क्षेत्र के एक मकान चुराई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह के सरगना का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने ने पुलिस टीम को 25 हजार नकद पुरस्कार देने की घोषणा की ।
ये हुए गिरफ्तार
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती के मुताबिक सरावां थाना ऊंज निवासी बबलू, भैरोपुर थाना क्षेत्र निवासी संतलाल उर्फ खल्ला पासी, राजू निवासी मधुपट्टी थाना सुरियावां, चंद्रशेखर उर्फ करिया निवासी सुबापुर, जमुनीपुर अठगवां थाना भदोही, सुरेश उर्फ अठई निवासी उपरवार थाना कोईरौना, विमलेश उर्फ मुत्तन निवासी सरांवा थाना ऊंज, रमेश पासी निवासी अइनछ थाना ऊंज, भुवाल चन्द्र उर्फ बऊ निवासी अइनछ थाना ऊंज व मुन्ना सेठ अईनछ थाना ऊंज जनपद भदोही के निवासी हैं, वही मनोज कुमार वर्मा निवासी चक अजीज उर्फ बीरापुर थाना हंडिया, राजेश कुमार बिंद निवासी भीटी थाना हंडिया और जयशंकर मिश्रा निवासी अमौरा, कविस्यान थाना हंडिया प्रयागराज जिले के निवासी हैं।