जंगीगंज। देश में अन्न दाताओं का शोषण नहीं रुका तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। जन आंदोलन से केंद्र सरकार की कथनी और करनी काला चिट्ठा खोला जाएगा। रविवार को न्याय पंचायत छतमी के पूराकानून गोयान-प्रयागदासपुर गांव में लगे किसान पंचायत में किसान कांग्रेस कमेटी पूर्वी जोन के प्रदेश सचिव अमृतलाल बिंद कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अन्नदाताओं को न्याय दिलाने का बोझ उठाकर ग्रामीण क्षेत्रों की नब्ज टटोल रही है। तानाशाह हो चुकी केंद्र और प्रदेश की सरकार यह समझ रही है कि अन्नदाताओं के नाम पर खोखले वादे कर एक बार फिर सत्ता का सुख भोगने की तैयारी कभी पूरी नहीं होने दी जाएगी। इतिहास गवाह है कि जब-जब अन्नदाता संकट में पड़े हैं तब-तब तख्तापलट हुआ है और आने वाला समय करवट लेगा तभी गरीब, मजदूर, बेरोजगारों को राहत मिलेगी। न्याय पंचायत प्रभारी इंद्रमणि मिश्रा ने कहा कि डेढ़ वर्ष का समय बीत गया लेकिन अन्न दाताओं के पैरों पर कुल्हाड़ी मारने वाले कानून को न सरकार वापस ले रही है न बात करने के लिए तिथि निर्धारित किया जा रहा है। आज भी 60 फीसद राजकीय नलकूप, 80 फीसद नहरों, रजवाहों, माइनरों की हालत खराब है। इस मौके पर अश्वनी कुमार खरे, मुमताज अंसारी, सियाराम गुप्ता, मोनिस खान, गफ्फार मुर्तजा पहलवान, चंद्रप्रकाश मिश्रा, बद्दू यादव आदि रहे।