फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पीआरवी का रिस्पांस टाइम आठ सेकेंड फिसला, रैंकिग एक स्थान सुधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले की पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) का रिस्पांस टाइम करीब आठ सेकेंड फिसल गया है। अक्तूबर की रैकिंग में रिस्पांस टाइम फिसलने के बाद भी प्रदेश स्तर की रैकिंग में एक अंक का उछाल आया है। जोन में जिले की पुलिस जहां पहले स्थान पर है, वहीं प्रदेश में पांचवें से चौथे स्थान पर पहुंच गई है। अब पीड़ित तक पहुंचने का रिस्पांस टाइम चार मिनट 27 सेकेंड दर्ज किया गया है जबकि सितंबर में चार मिनट 19 सेकेंड रहा। मुसीबत में फंसे लोगों की मदद के लिए पुलिस तेजी से पहुंच रही है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार किस जिले की पुलिस कितनी तेज है, इसका अंदाजा उसके रिस्पांस टाइम से लगाया जाता है। इसका आधार है पीआरवी। आपात कालीन नंबर डायल-112 से जुड़ी पीआरवी को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर जाने के लिए कहा जाता है। 2024 में स्थिति ठीक नहीं रही लेकिन 2025 के पहले महीने से ही पीआरवी लगातार अपनी रैंकिग में सुधार कर रही है। अक्तूबर में पीआरवी चार मिनट 27 सेेकेंड में ही मुसीबत में फंसे लोगों तक पहुंची। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि रिस्पांस टाइम को अभी और सुधारने की कोशिश की जा रही है। पुलिसकर्मियों की मेहनत से भदोही टॉप-5 में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें