भदोही एसडीएम को ज्ञापन देते अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोग। संवाद
सरोई। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने बुधवार को बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में भदोही तहसील में प्रदर्शन किया। संगठन के लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भदोही एसडीएम अरूण गिरी को सौंपा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि बीते साल बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना सरकार के तख्ता पलट के बाद से ही हिंदुओं की हत्याओं की घटना बढ़ी है। वहां अब तक 88 घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें हजारों लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। बांग्लादेश में साल 1971 जैसे हालात हो चुके हैं। हिंदू मंदिरों को तोड़ने हिंदू घरों को जलाने और लूटपाट करने मार काट की घटनाएं हो रही हैं, जो धार्मिक भेदभाव का प्रतीक हैं। कहा कि मुस्लिम कट्टर पंथियों ने हिंदू युवक दीपू चंद दास को मार कर पेड़ पर लटकाकर जला दिया। पूर्व प्रधानमंत्री का घर भी आग के हवाले कर दिया गया। ढाका में इस समय भारत विरोधी षड्यंत्र किया जा रहा है। इससे पूर्वोत्तर भारत पर खतरा उत्पन्न हो गया है। इस मौके पर तरुण शुक्ला, धीरेंद्र दुबे, मनीष दुबे, राकेश कुमार, पप्पू तिवारी, अशोक जायसवाल, उमेश सिंह, विनीत बरनवाल, ओम सिंह, गोपाल मौर्य आदि रहे।