फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 17 Apr 2015 01:53 AM IST
Protested against land acquisition bill
विज्ञापन
विज्ञापन
 डेढ़ सौ की संख्या में कार्यकर्ता पंजाब नेशनल बैंक की शाखा पर जुटे और सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए तहसील पहुंचे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि कारपोरेट व्यवस्था नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन



दोपहर 11 बजे जुलूस तहसील के लिए रवाना हुआ। झंडे बैनर के साथ रैली में लोगों ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाए। लोगों को भूमि अधिग्रहण बिल के बारे में जागरुक किया।

 तहसील में सभा में रामजीत यादव ने कहा कि कंपनी राज नहीं चलेगी। गरीबों का धन गरीबों की जेब में होनी चाहिए। हम अपनी जमीन पर दूसरे को काबिज नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


गरीबों के वोट से सत्ता पाने वाले प्रधानमंत्री विदेश घूम रहे हैं। धर्मराज गौतम ने कहा कि जब से यह सरकार सत्ता में आई है गरीबों की योजनाओं पर ग्रहण लगा रही है।


मनरेगा योजना में कांट छांट बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसमें भ्रष्टाचार खत्म करने की मांग की। विनोद उपाध्याय, बनारसी सोनकर, राजमणि सरोज, कबूतरा, रामअधार, दिनेश पाल, दिनेश गौतम आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें