फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
लेक्ट्रेट पर कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन करते सुरियावां के बगही गांव के ग्रामीण। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सुरियावां विकास खंड के जगतीपुर गांव के ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। लॉकडाउन में राशन न देने, यूनिट से कम राशन देने का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि लॉकडाउन में सरकार ने सभी को राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दी है। अधिकारी भी इसका पालन कराने में जुटे हैं, लेकिन कोटेदार की मनमानी से कार्डधारकों को राशन नहीं मिल रहा है। पूर्ति विभाग से शिकायत की गई। कोटे की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में जयदेवी, रीता देवी, चंद्रावती, जड़ावती, लालती, सुन्ना, केवला, हीरावती, काशीराम, अनिल, अमृतलाल, बृजमोहन, घनश्याम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें