ज्ञानपुर। वाराणसी की एक महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार भदोही भाजपा विधायक के भतीजे संदीप तिवारी को कोर्ट से राहत नहीं मिली। मंगलवार को सेशन कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की गई थी। न्यायाधीश रामकरन यादव ने सुनवाई करते हुए याचिका निरस्त कर दी। इससे राहत की उम्मीद को झटका लगा। वाराणसी की एक महिला ने भाजपा विधायक समेत कुनबे के सात लोगों के खिलाफ फरवरी 2020 में सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने विवेचना में संदीप को छोड़कर अन्य छह लोगों को जांच में दुष्कर्म का अपराधी नहीं पाया था। इससे सभी को क्लीन चिट मिल गई थी। संदीप को जेल भेज दिया गया था।