Bhadohi News : किसान नेताओं ने विरोध-प्रदर्शन के दौरान कहा कि यह टोल प्लाजा मानक के अनुरूप बना हुआ है। नियम के अनुसार, टोल प्लाजा 60 किलोमीटर पर होनी चाहिए, लेकिन यह 35 किलोमीटर पर बना दिया गया है।
भदोही के लालानगर टोल प्लाजा को हटाने को लेकर रविवार को भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने टोल प्लाजा के पास प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने कहा कि टोल प्लाजा मानकों के विपरित है। अगर इसे नहीं हटाया गया तो किसान अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
किसान नेताओं ने कहा कि परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने स्पष्ट किया है कि टोल प्लाजा 60 किलोमीटर के अंदर नहीं होगा, जो 60 किलोमीटर के अंदर होगा वह अवैध है। उसे हटाया जाएगा। देखा जाए तो हंडिया और लालानगर के बीच टोल प्लाजा की दूरी केवल 35 किमी है।
विज्ञापन
कहा कि टोल प्लाजा होने के कारण लोगों बड़ी संख्या में किसानों को अनाज व अन्य चीजों की ढुलाई में परेशानी होती है। कहा कि अगर टोल प्लाजा हटाने में तकनीकी कठिनाई आ रही है तो खाद्य पदार्थ ले जाने वाले जिले के वाहनों और स्थानीय निवासियों के वाहनों को टोल फ्री किया जाए।
कहा कि अगर इस मांगों को नहीं माना गया तो 15 दिन बाद किसान संगठन टोल प्लाजा के पास अनिश्चित कालीन धरना देने को बाध्य होंगे। मौके पर मल्लूराम बिंद, रामजीत पाल, अभिषेक, हृदय तीर्थ, डॉ. राधेश्याम यादव, इंद्रजीत पाल, शीतला प्रसाद, बड़कू लाल यादव आदि रहे।