फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति वाटिका में पौधरोपण का विरोध, लौटे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सुरियावां विकास खंड के महजूदा गांव में स्मृति उपवन के लिए चिह्नित जमीन पर शनिवार को पौधरोपण करने गए वन विभाग के कर्मचारियों को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। विवाद बढ़ने पर वन विभाग के कर्मचारी पौधरोपण किए बिना ही लौट आए।
विज्ञापन

महजूदा गांव में सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर वन विभाग ने महजूदा गांव में 2.75 हेक्टेयर भूमि पर स्मृति वाटिका तैयार करने के लिए जमीन चिह्नित किया था। शनिवार को रेंजर रिचेश मिश्र के नेतृत्व में कर्मचारी पौधरोपण करने गांव पहुंचे। जिसको लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए विरोध किया। विवाद बढ़ा तो ग्रामीण मारपीट पर उतारू हो गए। ग्रामीणों का उग्र रूप देख वन विभाग के कर्मचारी बैरंग वापस लौट आए। रेंजर रिचेश मिश्र ने कहा कि उक्त प्रकरण डीएम के संज्ञान में लाया जाएगा। उसके बाद पुलिस बल के साथ पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें