फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंडे बस्ते में ज्ञानपुर को पालिका बनाने का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। निकाय चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। मतदाता पुनरीक्षण में चहेतों का नाम घटाने-बढ़ाने का दौर भी शुरू हो गया है, लेकिन ज्ञानपुर नगर को पालिका का दर्जा दिलाने का प्रस्ताव राजनीतिक उपेक्षा के चलते आज तक मूर्तरूप नहीं ले सका। जिससे नगर का बेहतर विकास नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय और विकास भवन के समीप स्थित नगर पंचायत ज्ञानपुर के आसपास के गांव तेजी से शहरीकरण की ओर बढ़ गए हैं। प्लाटिंग आदि होने से लोग वहां रहने लगे हैं, लेकिन नगर में न होने से कई सुविधाएं अब भी वहां मयस्सर नहीं हो सका है। ऐसा भी नहीं है कि ज्ञानपुर को पालिका बनाने की पहल शुरू नहीं हुई। 10 सितंबर 2008 को स्थानीय निकाय निदेशालय को पालिका परिषद बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। उसके बाद साल 2019 में तत्कालीन जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने भी निदेशक नगर निकाय को पत्र लिखा था, लेकिन विधायक और सांसदों की ओर से उक्त मामले में कोई दिलचस्पी नहीं ली गई। जिसके कारण नगर पंचायत ज्ञानपुर अब तक पालिका नहीं बन सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें