साथ ही सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का जरूरतमंदों को लाभ मिल सके।
यह बातें जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने कही। वह बुधवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से मुखर्जी पार्क से निकली पुनर्जागरण यात्रा अभियान के शुभारंभ मौके पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि पुनर्जागरण यात्रा ग्रामीण क्षेत्र के गरीबों, मजलूमों, असहायों के लिए निश्चित वरदान साबित होगी। अभियान के माध्यम से युवा कुरीतियों का निवारण भी कर सकेंगे।
पुलिस अधीक्षक अनिल राय ने जनता को जागरूक होकर विकास में सहयोग के लिए प्रेरित किया।
कहा कि ज्ञान ऐसी चीज है, जिसके रहने हम हर कार्य में कामयाब होंगे। डीएम-एसपी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा शुभारंभ किया।
युवा केंद्र के शासी निकाय सदस्य दिनेश सिंह, जिला युवा समन्वयक समर बहादुर सिंह ने यात्रा की जानकारी दी। इस मौके पर डीपीआरओ, समाज कल्याण अधिकारी आरके यादव, वीर बहादुर, पप्पू सरोज, गुलाब विश्वकर्मा, रमेश भंवरा, श्यामधर पाल, राजेश कुमार, ईश्वरचंद, मनोज कुमार, जय प्रकाश, अजय आदि रहे। संचालन अरविंद और ज्ञापन उदयभान सिंह ने किया।