फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सुंदरवन से निकली शोभायात्रा, गंगा में कलश का विसर्जन

विज्ञापन
ज्ञानपुर में भगवान ​शिव की शोभायात्रा का स्वागत करते भक्तगण। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सावन माह के अंतिम दिन शनिवार को राम जानकी मंदिर सुंदरवन कटेबना से भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। साध्वी राजलक्ष्मी मंदा के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा देवनाथपुर, ज्ञानपुर, गोपीगंज होते हुए रामपुर घाट पहुंची। कई स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि पूरे सावन 180 रुद्राभिषेक का आयोजन कराया गया। जिसमें स्थापित कलश के विसर्जन के लिए यात्रा निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा में कलश का विसर्जन किया गया। इस मौके पर ज्ञानपुर से निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे, सुशील राय, श्री प्रकाश दुबे, सतीश रेड्डी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें